{"_id":"5aa029474f1c1bff388bbbf1","slug":"61520445767-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल।
शिक्षण संस्थाओं में पुलिस विभाग के अफसरों ने गोष्ठी का आयोजन किया। एएसपी मणिलाल पाटीदार ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर हर चुनौती का डटकर मुकाबला करें।
चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज और गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सेमिनार में एएसपी ने कहा कि उत्पीड़न सहना भी अपराध है। किसी भी उत्पीड़न की खुलकर आवाज बुलंद करें। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने घरेलू हिंसा, दहेज अधिनियम, महिला उत्तराधिकार अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या की प्रमुख कानूनों से अवगत कराया और अपराधियों के दंड के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से शिक्षित बनकर परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, कांस्टेबल पूनम सिंह, बबीता सिंह, शिवानी, पिंकी मौजूद रहे। उधर, गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अनुज गर्ग, प्रबंधक मनीष गर्ग, प्रधानाचार्या अनिता गौतम, अमित कंसल मौजूद रहे।