फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में होली मिलन के कार्यक्रमों की धूम

शहर में होली मिलन के कार्यक्रमों की धूम

Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शहर में होली मिलन  के कार्यक्रमों की धूम
मुजफ्फरनगर। होली उत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए गुलाल लगाया। समाचार पत्र वितरक वेलफेयर समिति, फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, व्यापारी सुरक्षा फोरम, अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट ने कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने भगत सिंह रोड पर होली मिलन का आयोजन किया। अध्यक्षता विश्वदीप गोयल बिट्टू और संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल रहे। पूर्व विधायक अशोक कंसल, विहिप नेता सचिन सिंघल, अशोक अग्रवाल आदि शामिल रहे। वहीं, अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट ने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में होली मिलन का आयोजन किया। सूरज प्रताप, विनोद कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप नायक, सतीश, सतेंद्र, रविंद्र, शरद गोयल, धर्मदत्त शर्मा, अवनीश सैनी, नरेश पाल, सुनील, तिलकराम, सुबोध, विपिन, अमन कुमार, सुरेश सैनी, महेश सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, समाचार पत्र वितरक वेलफेयर समिति ने अंसारी रोड स्थित बोहरो के मंदिर प्रांगण में होली मिलन का आयोजन किया। अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता राजवीर सिंह और संचालन संजय अग्रवाल ने किया। नेशनल बुक डिपो से देवेंद्र कुमार खरबंदा, प्रसार प्रतिनिधि प्रमोद धीमान ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सचिव रमेश गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया। प्रचार मंत्री अरविंद पाल, संगठन मंत्री संजय शर्मा ने हास्य कविता सुनाई। समारोह में प्रवीण सैनी, मनीष गर्ग, राजेश सैनी, अमर दुलारा, महेंद्र, अतुल, राकेश, सुरेश ग्रोवर, राकेश शर्मा, अरविंद मित्तल, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंडस्ट्री ने होली मिलन आयोजित किया। अध्यक्ष नीलकमल पुरी और सचिव अंकित संगल ने सभी उद्यमियों को गुलाल लगाकर चंदन तिलक किया। यहां फूलों की होली खेली गई। वरिष्ठ पत्रकार उत्तमचंद शर्मा का अभिनंदन किया। विधायक कपिलदेव, डॉ. सुभाषचंद शर्मा ने विचार रखे। कलाकारों ने होली पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मोहन प्रकाश बंसल, अंकुर गर्ग, संदीप गुप्ता, अनिल तायल, भीमसेन कंसल, पंकज जैन, शारिक सुल्तान, जीशान, सोमप्रकाश कुच्छल, राधेश्याम शर्मा, आरसी गुप्ता, मनीष अग्रवाल, राजशाह, अरुण खोसला, रविनंदन, अशोक बाटला, रेवती नंदन, जीडी वाधवा, विपुल भटनागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed