{"_id":"5a9456414f1c1bdd0b8b6137","slug":"61519670849-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 सेंटर पर होगी सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 सेंटर पर होगी सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा 26 केंद्रों पर होगी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सोमवार को मुख्य परीक्षा के लिए सेंटरों की सूची जारी कर दी है। जनपद में 26 सेंटरों पर परीक्षा होगी। यूजी-पीजी छात्र-छात्राएं कैमरों की निगरानी में परीक्षा देंगे। विवि की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। इसको लेकर कालेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। निगरानी के लिए जनपदों की अलग से स्क्वॉड गठित की जाएगी।
विवि का परीक्षा महाकुंभ पांच मार्च से प्रारंभ होगा। यूजी और पीजी स्तर पर ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। जनपद में भी बड़ी संख्या में दोनों वर्गों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे, जिनका आंकड़ा पचास हजार के पार है। मुख्य परीक्षा में रेग्युलर और प्राइवेट दोनों वर्गों के साथ भूतपूर्व पेपर, बैक पेपर भी होंगे। सोमवार को विवि स्तर से जिलेवार सेंटरों की सूची जारी की गई है। इसके चलते जनपद में भी करीब 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सबसे परीक्षा केंद्र एडेड और राजकीय महाविद्यालय बने हैं। सेल्फ फाइनेंस कालेजों में कमतर सेंटर रखे गए हैं। विवि की यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।