फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीएनबी घोटाले की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

पीएनबी घोटाले की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले की जांच  की मांग को लेकर प्रदर्शन
पीएनबी घोटाले की जांच कराने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक मुंबई में घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इस घोटाले की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नईमुल्ला अंसारी उर्फ नानू मियां और शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जुलूस निकाल कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पीएनबी घोटाले को लेकर रोष जताया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इसमें कांग्रेसियों ने कहा कि हाल ही में देश में 22 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले को लेकर बहस चल रही है। इस घोटाले में भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेताओं की भी संलिप्तता हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि इस घोटाले की जांच के संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चुप्पी साध रखी है, जबकि इस घोटाले का असर भविष्य में देश की जनता के कारोबार पर पड़ने जा रहा है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेसियों ने गन्ना किसानों की समस्याओं को भी उठाते हुए कहा कि शुगर मिलों से पर्चियां नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैं। इस कारण किसान गेहूं की बुवाई में काफी पिछड़ गया है। राष्ट्रपति से पात्र किसानों की कर्ज माफी कराने, पेट्रोल और डीजल सस्ता कराने, प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों में फीस कम कराने के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से तेगबहादुर सैनी, तारिक कुरैशी, अशोक वर्मा, जगदीश अरोरा, हरेन्द्र त्यागी, फिरोज, चांद मियां, यूसुफ, महताब आलम, राजीव वर्मा, रामरतन विश्वकर्मा, इरफान मलिक, मुकेश चौहान, मौहम्मद राशिद, नफीस मलिक, सत्यपाल सिंह, उमादत्त शर्मा, कालूराम, बिलकीस चौधरी, निर्मला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed