{"_id":"5a81e2fe4f1c1b93268b9b8b","slug":"61518461694-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के त्यौहार को भुनाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के त्यौहार को भुनाएगा रोडवेज
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। होली के त्योहार को रोडवेज भी भुनाएगा। डिपो से तकरीबन 40 बसों को दिल्ली भेजा जाएगा। यहां से सभी बसों को पूर्वांचल क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा, जबकि लोकल क्षेत्र में अनुबंधित और कुछ निगम की बसों को दौड़ाकर यात्रियों की पूर्ति की जाएगी। डिपो के अधिकारी इसकी प्लानिंग बनाने में लगे हुए हैं।
फरवरी बीतते ही देशभर में दो मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए रोडवेज ने भी तैयारियां कर ली हैं। चालक-परिचालकों के लिए इनाम रखा गया है। निर्धारित अवधि और किलोमीटर से अधिक बस चलाने वाले चालक-परिचालकों को योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि डिपो की करीब 40 बसों को दिल्ली भेजा जाएगा। यह सभी बस पूरब क्षेत्रों के लिए संचालित होंगी, क्योंकि होली के समय पर पूर्वांचल की ओर अधिक यात्रियों का जोर रहता है। ऐसे में इन बसों को यहीं से चलाया जाएगा, जबकि लोकल क्षेत्र मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आनंद विहार, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की आदि क्षेत्रों के लिए निगम और अनुबंधित बसों को मिलाकर चलाया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर कोई प्रभाव न पड़ सके। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर बसों को चलाने के लिए योजना बनाई जा रही है। मंडल स्तर से 40 बसों को दिल्ली भेजे जाने की तैयारी है। शासन से अभी गाइड लाइन का इंतजार है।
कई क्षेत्रों के चलाई बसें
मुजफ्फरनगर। डिपो से बड़ौत-दिल्ली, सिसौली-मुजफ्फरनगर और बुढ़ाना, पिराल आदि के लिए बस सेवाएं चालू की गई हैं। सोमवार से इन क्षेत्रों के लिए रोडवेज अधिकारियों ने बसों को भेजा है।