{"_id":"5a76157e4f1c1b387b8b4643","slug":"61517688190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी को संस्कारित शिक्षा दिलाने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी को संस्कारित शिक्षा दिलाने पर बल
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
उपाध्याय समाज के सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और नारी को संस्कारित शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
आर्यपुरी भूड़ पर आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि जो समाज शिक्षा के प्रति जागरूक होता है, उसकी प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। तेजपाल सिंह उपाध्याय ने कहा कि अगर समाज संगठित होगा तो सत्ता में भी उसे भागीदारी मिलेगी। उन्होंने उपाध्याय समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा दहेज प्रथा का समाज से समूल नाश करने का आह्वान करते हुए समाज के बच्चों को उच्च संस्कारित शिक्षा दिलाने पर बल दिया। विधायक विक्रम सैनी, वेदपाल उपाध्याय, जगमाल उपाध्याय, सुखबीर उपाध्याय, ऋषिपाल उपाध्याय, रामदेव शास्त्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उपाध्याय समाज के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नकुल उपाध्याय, सुरजन सिंह, नीटू उपाध्याय, अश्वनी, वेदप्रकाश, डा. कन्हैयालाल, पुरुषोत्तम प्रधान आदि का सहयोग रहा। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल, आदेश मोतला, डा. सुधीर सैनी, हरनंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।