{"_id":"5a72011c4f1c1b9f268b77de","slug":"61517420828-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट शिविर का समापन
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। केके जैन इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने शिविर का शुभारंभ स्काउट ध्वज फहराकर किया गया।
शिविर प्रभारी प्रशिक्षक डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने स्काउट्स को स्काउट संस्था का इतिहास, स्काउट सिद्धांत, प्रतिज्ञा, नियम, झंडा गीत, प्राथमिक चिकित्सा, बीपी सिक्स, गांठें व तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया। समापन पर जिला स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य अनुराग जैन, स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार आदि ने तंबुओं का निरीक्षण किया तथा स्काउट्स से शिविर संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर संतोष कुमार वर्मा ने स्काउट्स को स्काउट शिविरों व उसके प्रमाण पत्रों की जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए स्काउट को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया। मौके पर डीके जैन, सतेंद्र तोमर, चंदन शर्मा, अजय जैन, सतेंद्र मलिक, नवीन जैन, सुरेश यादव, जयप्रकाश गौतम, दिनेशदत्त शर्मा, महेेंद्र पांडेय, राजकुमार जैन आदि का सहयोग रहा।