{"_id":"5a6396364f1c1b7e268b57b0","slug":"61516475958-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, पुल के निर्माण को लेकर वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, पुल के निर्माण को लेकर वार्ता विफल
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर रोहाना मिल के सामने सड़क और पुल का निर्माण कार्य दो माह से रुका पड़ा है। निर्माण कार्य को चालू करने के लिए भाकियू के स्थानीय नेताओं और कंपनी के जीएम के बीच दो बार वार्ता विफल हो गई है। वार्ता में दोनों ओर से सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आया।
रोहाना मिल शिवमूर्ति से पेट्रोल पंप तक मिट्टी के पुल के साथ ही फोरलेन सड़क का कार्य तेजी से किया जा रहा था, जिसमें भाकियू नेताओं और ग्रामीणों ने अमृत इंटर कॉलेज के सामने मिट्टी के पुल की जगह पिलर के पुल की मांग को लेकर दो माह पूर्व धरना दिया था, तभी से निर्माण कार्य रुका है। रुके हुए निर्माण कार्य के समाधान के लिए ग्रामीणों ने भाकियू नेताओं पर दबाव बनाया। सड़क पर निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। पुल के निर्माण कार्य के समाधान के लिए भाकियू उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, आदेश, पंकज भगत और एप्को कंपनी के जीएम रंजन कुमार के बीच दो बार वार्ता हुई। जिसमें भाकियू की ओर से तीन प्रस्ताव रखे गए। पिलर का पुल बनाने, सड़क पर बनाए गए तीनों पुलों को हटाकर चरथावल और छपार मोड़ पर दो कट दिए जाने और प्रस्ताव में सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग की गई, लेकिन कंपनी के अधिकारी ने शासन का हवाला देते हुए पिलर के पुल का निर्माण कार्य कराने से पल्ला झाड़ दिया। अधिकारी ने भाकियू नेताओं को भरोसा दिया कि मिट्टी के पुल के साथ स्कूल और मिल गेट के साथ तीसरा अंडरपास दिया जा सकता है। दोनों ओर से चली दो बार की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
संजीव डायरेक्टर चुने गए
रोहाना। किसान सेवा सहकारी समिति बहेड़ी में संजीव भारद्वाज के सामने दूसरा नामांकन नहीं भरे जाने के कारण निर्विरोध चुना गया। समिति में रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, सादपुर, आखलौर, बधाई, बड़कली, बाननगर से नौ डायरेक्टर चुने जाएंगे। एमडी नंदकिशोर त्यागी ने बताया कि समिति में 31 पर्चों की बिक्री हुई और 25 पर्चे दाखिल हुए हैं। रोहाना खुर्द से केवल एक नामांकन दाखिल हुआ है।
विज्ञापन
लूट का आरोपी गिरफ्तार
छपार। लूट के एक मामले में वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बा निवासी शोयब पुत्र भूरा तीन वर्षों से खुड्डा मार्ग पर लूट के मामले में फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने सिमर्थी मार्ग से उसे चाकू समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एनएसएस शिविर का शुभारंभ
छपार। वीतराग स्वामी कल्याण देव (पीजी) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ कबीर शर्मा ने किया। गांव बरला में वीतराग स्वामी कल्याण कॉलेज में आयोजित शिविर में कबीर शर्मा ने स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम अधिकारी नगेंद्र शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण और क्रीड़ास्थल की साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्रवक्ता सतीश त्यागी, अंकुर त्यागी, रजनीश त्यागी, योगेश त्यागी, महेश त्यागी आदि मौजूद रहे।