{"_id":"5a4a8bb74f1c1bc45b8bf307","slug":"61514834871-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर चांदनी वाला में मां शाकंभरी देवी प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित महा आरती में माता रानी के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर चांदनी वाला में पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी सोमवार को मां शाकंभरी देवी प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर माता के मंदिर को फल फूल एवं सब्जियों से खूब सजाया गया। सुबह छह बजे मंगला आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगला आरती के बाद माता के मंदिर को दिव्य दर्शन के लिए खोल दिया गया। शाम पांच बजे महा आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा बाला त्यागी व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाआरती में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में राजीव गर्ग, महेंद्र पाल गोयल, लाला निरंजन स्वरूप, प्रेम चंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुशील, विकास गर्ग, विपुल संगल सहित धर्म प्रचार समिति के सभी सदस्य व कार्यक्रम के आयोजक मौजूद रहे। माता रानी का गुणगान ममता शर्मा दिल्ली व कुलदीप लक्खा यमुनानगर के कलाकारों द्वारा किया गया। मौके पर माता रानी की भव्य झांकियां व माता का घूमने वाला दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।