{"_id":"5a3ff8304f1c1b0a788b4bda","slug":"61514141744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
एसडी पब्लिक स्कूल ककरौली में क्रिसमस-डे बड़े धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रकाश वीर बाबूजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित घटना को बड़े सुंदर ढंग से बच्चों ने कार्डों पर अनेक प्रकार के चित्रों को उकेरा। जिसमें कक्षा-9 के गौरव कुमार प्रथम, कक्षा-6 के अभिषेक द्वितीय और कक्षा-5 के छात्र आदित्य को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के दौरान क्रिसमस ट्री को भी सजाया गया। निर्णायक मंडल ने रिया, वंशिका, कनिका, अक्षरा के क्रिसमस ट्री को वरीयता देकर प्रथम स्थान दिया। एलकेजी की छात्रा नव्या प्रथम, अर्णव जैन द्वितीय व यूकेजी के छात्र सिद्धार्थ व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, विजया मलिक, प्रधानाचार्या शैल कौशिक ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर हेमेंद्र सिंह, आदिश गर्ग, डीके राठी, अलका चौधरी, रश्मि, माही आदि भी उपस्थित रहे।