फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका: सैनी

राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका: सैनी

Fri, 22 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों  की अहम भूमिका: सैनी
राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका: सैनी
विज्ञापन

शाहपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे मिट्टी के समान होते हैं। शिक्षक इन बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपने गुरुजनों का सम्मान कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि कस्बे एवं पूरे ब्लॉक में शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी सभासदों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद विक्रम सिंह सैनी और संचालन मास्टर महबूब अली ने किया। इस दौरान सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, मनोज सैनी, प्रवीण कुमार, निर्मला देवी, शाहनवाज कुरैशी, ममता सौदाई, कपिल सैनी के अलावा मास्टर सुरेंद्र सिंह, इरशाद अली, फातिमा बेगम, शारदा गुप्ता, कुलबीर सिंह, रजनीश कुमार, नीलू तोमर, दीपा, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोयला में कौशल विकास मेला
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को सफल बनाने के लिए कौशल मेले का आयोजन किया गया।
शाहपुर के गांव गोयला में न्यू जनरेशन कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कौशल मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उक्त योजना के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बन देश को मजबूत करने का कार्य करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मधु शर्मा, एसडीओ राजेश सैनी, समाजसेवी जयचंद मलिक आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed