{"_id":"5a244c8d4f1c1b6a118b5ad0","slug":"61512328333-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली से दुर्घटना कर भागा ट्रक मीरापुर में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली से दुर्घटना कर भागा ट्रक मीरापुर में पकड़ा
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना कर भागा ट्रक पकड़ा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस को मुजफफरनगर की ओर से बिजनौर की ओर जा रहे संदिग्ध ट्रक की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोपहर के समय घेराबंदी कर मोंटी तिराहे से ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक का चालक और क्लीनर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एसएसआई जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक शामली क्षेत्र से दुर्घटना कर भागा था।
पुलिस का छापा, आरोपी फरार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के पीछे कालोनी में चल रहे एक जुए के अड्डे पर छापा मारा, तो अड्डे पर जुआ खेल रहे लोग भाग निकले। एक आरोपी की बाइक पुलिस ने मौके से कब्जे में ली। पूछताछ के बाद बाइक संबंधित व्यक्ति को जमानत पर दे दी। उधर, पुलिस ने कासमपुर खोला के जंगल से सोनू पुत्र महेंद्र को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।