{"_id":"5a22ec044f1c1bc45b8b9d1b","slug":"61512238084-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल सेंटर नहीं मिलने पर भाकियू ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल सेंटर नहीं मिलने पर भाकियू ने की तालाबंदी
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौल सेंटर नहीं मिलने पर भाकियू ने की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर। रोनी हरजीपुर में थानाभवन चीनी मिल का तौल केंद्र नहीं मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीसीओ दफ्तर में तालाबंदी की। मांग पूरी नहीं होने पर पांच दिसंबर को डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
चरथावल ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय में भाकियू ने तालाबंदी भी की। रोनी हरजीपुर में थानाभवन चीनी मिल का सेंटर नहीं मिलने से भाकियू नाराज है। विकास शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो पांच दिसंबर को डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में पिंटू त्यागी, पवन, सरफराज, अनिल सिंह, उमेश राणा, मणिकांत शर्मा आदि रहे।
प्रेरकों ने विधायक को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा विभाग पर शासन के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। इस संबंध में विधायक उमेश मलिक को एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि शासन ने प्रेरकों को तीन माह का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जिला लोक शिक्षा समिति को दिया था। आदेश के बावजूद भी कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। इस संबंध में विधायक उमेश मलिक को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार, बिजेंद्र सिंह उपाध्याय आदि शामिल रहे।