{"_id":"5a1c51c84f1c1bc5758b589e","slug":"61511805384-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रॉग रुम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रॉग रुम का निरीक्षण
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया
खतौली(मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव में मतदान के बाद रविवार की शाम को सभी मतपेटियों को कबूल कन्या इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखवा दिया गया है। सोमवार को सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया और पुलिस को सुरक्षा करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
टेलीफोन सेवा बाधित
जानसठ। जानसठ व खतौली मार्ग पर बीएसएनएल का केबिल कट जाने के बाद जानसठ, मीरापुर, मोरना समेत क्षेत्र की टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। एसटीडी सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे बैंकों में भी कार्य प्रभावित हुआ है। नतीजतन उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि जानसठ व खतौली मार्ग पर बीएसएनएल का केबिल कट गया है, जिससे क्षेत्र की टेलीफोन सेवा ठप हो गई है। शीघ्र ही इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।