{"_id":"59cbf78b4f1c1ba2538b4bc5","slug":"61506539403-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान को लेकर किसानों का धरना जारी
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का चीनी मिल भैंसाना के मुख्य द्वार पर बुधवार को धरना जारी रहा।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं व किसानों का बजाज चीनी मिल भैंसाना पर 14वें दिन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि नोटबंदी करके छोटे दुकानदारों को बर्बाद तथा देश की जनता को परेशान कर दिया। भाजपा व्यापारियों की पार्टी है। जीएसटी लगाकर देश के छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। गन्ना भुगतान को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार जब हे मिल मालिकों से किसानों के पैसे दिलवा सकती है। धरने पर बैठे किसान चीनी मिल से भीख नही अपने पैसे मांग रहे हैं। हरेंद्र मलिक ने कहा कि जब तक किसानों के पैसे नही मिलेंगे उनका धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर चौ.बलजोर सिंह, चरण सिंह, हरपाल सिंह, गुलाम मौहम्मद, हाजी जमशेद, विकास त्यागी, ब्रजबीर मलिक, सोमपाल, विनोद, अनिल मुखिया आदि ने विचार व्यक्त किए।