{"_id":"59c170194f1c1b30688b5712","slug":"61505849369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज को बेस्ट फॉर इनोवेटिव एजूकेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज को बेस्ट फॉर इनोवेटिव एजूकेशन अवार्ड
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम कॉलेज को बेस्ट फॉर इनोवेटिव एजूकेशन अवार्ड
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट फॉर इनोवेटिव एजूकेशन अवार्ड’ मिला है। नई दिल्ली में कार्यक्रम में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से यह अवार्ड ग्रुप के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने दिया।
नई दिल्ली के होटल द अशोक में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने उद्यमिता पर बल देते हुए कहा कि हम रोजगार चाहने वाले न बनें, हम रोजगार सृजन करने वाले बनें। यदि रोजगार बढ़ेगा तो निश्चित रूप से उद्यमिता का विकास होगा और हम विकसित भारत का सपना साकार कर पाएंगे। तत्पश्चात अवार्ड सेरेमनी हुई। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को ‘बेस्ट फॉर इनोवेटिव एजूकेशन अवार्ड’ प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से ग्रुप के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने यह अवार्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी भी मौजूद रहे।