{"_id":"59b2ec434f1c1bfd7f8b53b2","slug":"61504898115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई माता की लड़ाई में बच्चों की थाली खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई माता की लड़ाई में बच्चों की थाली खाली
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में विद्यालय प्रबंध समिति और खंड शिक्षा अधिकारी में रसोई माता को लेकर तनातनी बन गई। रसोई माता की लड़ाई के चक्कर में विद्यालय का चूल्हा ठंडा होने से बच्चों की थाली खाली हो गई है। मध्याह्न भोजन नहीं बनने को लेकर अभिभावकों और बच्चों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
मोरना के गांव खाईखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में रसोई माता के रूप में कविता की तैनाती है। पिछले कई दिनों बच्चों ने अभिभावकों से उसके बीमारी की हालत में खाना बनाने की शिकायत की है। मध्याह्न भोजन खाने में बच्चे आए दिन आनाकानी करते थे। इसको लेकर अभिभावकों की शिकायत पर विद्यालय प्रबंध समिति ने कविता को हटा दिया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने कविता को ही विद्यालय में तैनात कर दिया। मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों में ठन गई है। इस रस्साकसी में विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है।
शुक्रवार को अभिभावकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया है। डीएम के नाम ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान दिलशाद, वेदराम, कृष्णकुमार, रहीस, सुशीला, सुनीता, प्रवेश, लक्ष्मी, चंद्रवीर, सुशील आदि मौजूद रहे।