{"_id":"5999e5164f1c1ba7158b4993","slug":"61503257878-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
मेरठ के थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के मोहल्ला भुमिया का पुल निवासी चांद बीबी (40) अपनी पति अलीम पुत्र अलीमुददीन के साथ बाइक से रविवार की शाम अपने मायके मोहल्ला सराफान में आ रही थी। जीटी रोड पर मेपल्स एकेडमी के पास अचानक बाइक के सामने बछड़ा आ गया। बछड़े से टकरा कर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से दंपति सड़क पर गिर पड़े। महिला की सड़क पर गिरते ही मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में कार सवार तीन घायल
खतौली। रोडवेज बस की टक्कर लगने से कार सवार घायल हो गए। मुजफ्फरनगर निवासी योगेश पुत्र इंद्रसैन ने अपने दो भतीजे रोहित व मयंक को साथ लेकर रविवार दोपहर को कार द्वारा दिल्ली जा रहा था। भंगेला कट के पास रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।