{"_id":"596fb1224f1c1bfe2b8b45d2","slug":"61500492066-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने किया बैंक के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने किया बैंक के बाहर प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के झंडे तले सभी बैंकों के कर्मचारियों ने नईमंडी में इलाहाबाद बैंक के बाहर प्रदर्शन किया।
यूनियंस के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण की 48वीं वर्षगांठ को बैंक कर्मचारी अखिल भारतीय मांग दिवस के रूप में मना रहे हैं। सरकार से हमारी मांग है कि पब्लिक विरोधी बैंक सुधारों को रोका जाए। कारपोरेट एनपीए का भार बैंकों के ग्राहकों पर सेवा शुल्क बढ़ाकर न डाला जाए। खराब ऋणों को बट्टे खाते में न डालकर चूक कर्ताओं से वसूली की जाए। बैंकों की विलय की योजना को रोका जाए। निजीकरण न किया जाए। अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी 22 अगस्त को सभी बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। 15 सितंबर को संसद पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अशोक शर्मा, राजीव जैन, मुकेश भार्गव, बीके सूर्यवंशी, आशीष भटनागर, राकेश कुमार, अशोक गर्ग, अनुज गुप्ता, जसमीत सिंह, राजेश कुमार, एसडी शर्मा, अरविंद शर्मा आदि रहे।