फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुक्रताल में आ सकते हैं योगी

शुक्रताल में आ सकते हैं योगी

Fri, 23 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
शुक्रताल में आ सकते हैं योगी
शुक्रताल में आ सकते हैं योगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही शुक्रताल आ सकते हैं। एसडीएम जानसठ और सीओ भोपा ने शुक्रताल जाकर हेलीपेड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एक जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आने की संभावनाओं को देखते हुए पूरा प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीओ भोपा ने शुक्रताल की स्थिति का जायजा लिया। अफसरों ने शुकदेव पीठ के अधिष्ठाता स्वामी ओमानंद से कार्यक्रम की जानकारी ली। स्वामी ने बताया कि स्वामी कल्याणदेव के 14 जुलाई के पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के लिए हेलीपेड की व्यवस्था क्या हो सकती है और सुरक्षा को लेकर क्या करना चाहिए, इस पर भी चर्चा की। हालांकि डीएम जीएस प्रियदर्शी का कहना है कि अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed