{"_id":"5dc85a058ebc3e5aff5123ab","slug":"60757-candidates-to-be-included-in-up-board-exam-muzaffarnagar-news-mrt452952375","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में 60757 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में 60757 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में 60757 परीक्षार्थी होंगे शामिल
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 2020 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार परीक्षा में 60757 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 31998 तथा इंटर के 28759 परीक्षार्थी हैं। 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय में तैयारियां तेजी पर हैं। यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा का 18 फरवरी को आगाज होगा। डीआईओएस गजेंद्र सिंह के अनुसार इस बार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 60757 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं।
आज जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सोमवार शाम तीन बजे उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डीआईओएस कार्यालय के नोटिस बोर्ड के अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की सूची तहसील जानसठ, सदर, खतौली, बुढ़ाना के नोटिस बोर्ड पर भी अवलोकनार्थ चस्पा की जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से सूची का अवलोकन कर इसके संबंध में आपत्ति लिखित रूप से 14 नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
यूपी बोर्ड 2020 के लिए पंजीकृत विद्यार्थी
हाईस्कूल...
संस्थागत : 31532
व्यक्तिगत : 466
कुल : 31998
इंटर...
संस्थागत : 14507
व्यक्तिगत : 2445
कुल : 28759