{"_id":"6089a4578ebc3ebd082c3a05","slug":"601-infected-were-found-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt536384037","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 601 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 601 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को 601 नए संक्रमित मिले है। 536 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब भी जनपद में 4813 मरीज सक्रिय है। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 384 लोग पॉजिटिव आए। ट्रूनेट में एक, प्राइवेट लैब से 73, एंटीजन जांच में 143 समेत 601 नए मरीज मिले है। इनमें 19 बच्चे भी शामिल है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 536 मरीज ठीक हुए है। अब तक जिले में 17079 मरीज मिल चुके है, जिनमें से 12105 मरीज ठीक हो गए है।
वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण नहीं हुआ
मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को भी वैक्सीन नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। दो दिन से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए भटक रहे है। वैक्सीन अभी भी जिले को नहीं मिली है। इससे बृहस्पतिवार यानि आज भी टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। हालांकि अधिकारी जल्द वैक्सीन उपलब्ध होने का दावा कर रहे है।