Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   59 complaints came before the commissioner, DIG, only four were resolved

कमिश्नर, डीआईजी ने चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया

Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
59 complaints came before the commissioner, DIG, only four were resolved
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह एवं डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल ने तहसील दिवस में पहुंचकर जनसमस्याओं को सुना। संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों का तत्परता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता विजय लक्ष्मी ने बताया कि काशीराम आवास, शाकुंतलम कॉलोनी में मकान आवंटित होने के उपरांत मकान की चाबी नही मिली है। उक्त शिकायत पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा तत्काल टीम का गठन कर जांच को भेजा गया। शिकायतकर्ता को परियोजना अधिकारी डूडा, एसओ कोतवाली, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका की संयुक्त टीम के नेतृत्व में काशीराम कॉलोनी में आवंटित मकान सं0-44/415 में कब्जा दिला दिलाया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष चार शिकायतों का ही निराकरण मौके पर हो सका। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारीगण प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र में लेखपालों के मुंशी द्वारा रिश्वत की शिकायत पर सभी लेखपालों से नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाये अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed