फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   58 people affected by corona infection

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 58 लोग

Thu, 03 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
58 people affected by corona infection
कोरोना संक्रमण बेपरवाह बाजार में उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 58 लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात हजार को पार कर गया है। बुधवार को भी 58 नए मरीज मिले है, जबकि 19 मरीज ही ठीक हो पाए। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ कर 509 हो गई है। गंभीर बात है कि सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्र में मिल रहे है।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को 610 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। जांच के उपरांत 58 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 43 मरीज मिले हैं। इसके अलावा शाहपुर ब्लॉक क्षेेत्र में छह, पुरकाजी में एक, मोरना में एक, खतौली में चार, चरथावल में एक, बुढ़ाना में एक, बघरा क्षेत्र में एक मरीज मिला है। शहर में नई मंडी में दो, गुदड़ी बाजार, आवास विकास कॉलोनी, गांधी कॉलोनी में तीन, रामलीला टिल्ला, एटूजेड कालोनी, भोपा रोड, साउथ सिविल लाइन, साकेत कालोनी में पांच, कृष्णापुरी, शिवपुरी, लद्दावाला, शिव चौक, गउशाला, पटेलनगर, लद्दावाला, कृष्णापुरी, भगत सिंह रोड, सुभाषनगर में दो आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। जनपद में अब तक कोरोना के 7050 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 6450 मरीज ठीक हुए है। इसके बावजूद एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। अब 509 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed