फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   56 patients beat Corona

पहली बार 56 मरीजो ने दी कोरोना को मात

Thu, 23 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
56 patients beat Corona
56 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पहली बार 56 लोगों ने कोरोना को मात दी है। ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया है। बुधवार को नौ नए केस सामने आए, जिनमें दो कांस्टेबल भी पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब तक 437 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 170 एक्टिव केस हैं।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 230 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें खतौली भूड़ के दो, खतौली पुलिस चौकी का कांस्टेबल, फायरब्रिगेड सर्विस का कांस्टेबल, खतौली इस्लामनगर का एक, शहर में अवध विहार का एक, ब्रह्मपुरी का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को कोविड अस्पताल बेगराजपुर से 56 मरीजों को ठीक होने पर उनके घर भेजा गया है। अब तक टोटल 622 केस आ चुके है। 437 लोग ठीक हो गए है। अब 170 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कोर्ट बंद रही
मुजफ्फरनगर। कोर्ट मोहर्रिर के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दूसरे दिन बुधवार को भी कोर्ट और कचहरी बंद रही। कोर्ट परिसर सील रहा। जिला जज राजीव शर्मा ने दो दिन कोर्ट परिसर सील रखने के आदेश दिए है। बृहस्पतिवार यानि आज कोर्ट और कचहरी खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को होम आइसोलेट कराया
खतौली। कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों समेत चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को होम आइसोलेट कराया है, जबकि अन्य दोनों को उपचार के लिए बेगराजपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। भूड़ क्षेत्र में तीन दिन पहले लेखपाल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी कॉटेक्ट हिस्ट्री की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 मोहल्लेवासियों के सैंपल लिए थे। उनमें दो बच्चे आठ साल व पांच साल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों बच्चों को होम आइसोलेट कराया गया। सिपाही बेगराजपुर मेडिकल कालेज में ड्यूटी दे रहा था। उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इस्लामनगर में भी एक मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के परिजनों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed