देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी के खिचड़ी उत्सव में शुक्रवार को ठाकुरजी के मनमोहक भजनों का गुणगान किया गया, साथ ही 56 भोग और खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
मुख्य सेवक नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव में प्रतिदिन भक्तजन सुमंगल गीत गाकर श्री नवरंगी राधा वल्लभ का गुणगान करते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को खिचड़ी प्रसाद, मोदक, मेवा और पीली दाल व चावल के साथ काजू, बादाम और मखानों का प्रसाद वितरित किया गया। गोस्वामी ने बताया कि एक माह तक चलने वाला उत्सव 13 फरवरी को संपन्न होगा। 56 भोग और ठाकुर जी के विलक्षण दर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान संगीत मंगल गायन पर श्रद्धालु झूमे उठे। इस मौके पर विनोद लाल गोस्वामी, लाल जी गोस्वामी, नीतेश गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, शिवकुमार वर्मा, राजकुमार जाटव, प्रदीप गोयल, डॉ. बिजेंद्र गोयल, सुशील गोयल, नीशु सिंघल, हेमंत गिरधर, सतीश गिरधर, ब्रिजेश कुमार, अभिनव कुमार, विनय शर्मा व मुकेश कुमार आदि रहे।