फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   55 kg ganja recovered from car, three smugglers arrested

Muzaffarnagar News: कार से 55 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
55 kg ganja recovered from car, three smugglers arrested
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार से जुडे गांजा तस्करी के धंधे का खुलासा किया है। कार में आठ लाख 37 हजार कीमत के 55 किलो 800 ग्राम गांजा लेकर जा रहे तीन तस्करों को चेकिंग के दौरान के दौरान पकड़ा गया। उनसे हजारों रुपये भी बरामद हुए हैं। यह गांजा बिहार से मंगाया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार रात में शहर कोतवाली पुलिस ने चरथावल-न्याजूपुरा रोड पर स्थित गुडलक बैंक्वेट हॉल के पास से कार को चरथावल की तरफ से आते समय रोकना चाहा। तब कार सवारों ने भागना चहा। पीछा कर उन्हें पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मेरठ के थाना जानी के गांव पावटी निवासी सचिन उर्फ बिट्टू व मंसूरपुर थाने के गांव लच्छेछा निवासी राहुल व गजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कार की डिग्गी में तीन प्लास्टिक के बोरों में 55 किलो 800 ग्राम गांजा व तीनों से बारह हजार 560 रुपये बरामद हुए। गांजे की बाजार में कीमत आठ लाख 37 हजार रुपये है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सचिन व राहुल के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में पांच व सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed