{"_id":"62b4ae6db6da8900cb61fc5a","slug":"55-boxes-of-smuggled-liquor-recovered-from-chandigarh-two-arrested-muzaffarnagar-news-mrt594131020","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई शराब की 55 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई शराब की 55 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने बुधवार की रात लालूखेड़ी सीमा पर चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ से पिकअप में लाई जा रही 55 पेटी शराब बरामद की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि दो फरार हो गए। उत्तराखंड राज्य की शराब के 155 नकली टैग भी बरामद हुए है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुल्लू उर्फ अंकुश पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिखेड़ा थाना किला परीक्षितगढ़ मेरठ और धीरज पुत्र कृष्णपाल निवासी कशेरुखेड़ा थाना लालकुर्ती मेरठ है। पिकअप में चंडीगढ़ मार्का की दो लाख साठ हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की 55 पेटी बरामद की गई। पिकअप के कागजात भी नहीं मिले। गाड़ी से उत्तराखंड राज्य की शराब के 155 नकली टैग भी बरामद हुए है। इन नकली टैग को शराब की बोतलों पर लगाकर उत्तराखंड की शराब के नाम से मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में बेचते थे। दोनों ने यह भी बताया कि हरियाणा तथा चंडीगढ़ से शराब की तस्करी करते थे। दो साथी आशीष पुत्र तिलकराम और तिलकराम पुत्र चतरू निवासीगण सिखेड़ा थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ उनकी गाड़ी से आगे चल रहे थे, जो मौके से फरार हो गए।
एसपी देहात के मुताबिक पैसा एकत्र करने और सप्लाई की डील अपने पुत्र के साथ तिलकराम करता है। पकड़ी गई पिकअप का मालिक अंकुश है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों का चालान कर दिया गया।