फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: 53 people including 19 inmates of the jail were found infected

मुजफ्फरनगर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, 19 बंदी समेत 53 मिले संक्रमित मरीज

Sat, 08 Aug 2020 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: 53 people including 19 inmates of the jail were found infected
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट और रैपिड एंटीजन जांच में 53 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जिला कारागार के 19 बंदी भी शामिल है। जिले में पहली बार 53 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा रही है। हालांकि कोविड अस्पताल में दौ सो बेड की व्यवस्था है और एक्टिव केस 235 हो गए हैं।

विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर रैपिड एंटीजन जांच कराई गई। साथ ही मेरठ लैब से भी जांच रिपोर्ट आई। इनमें 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला कारागार में भी 19 बंदी पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब टोटल केस बढ़ कर 974 हो गए हैं, जिनमें से 730 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी भी 235 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मिले नए केस के मरीजों को तलाश कर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। कोविड अस्पताल में जगह नहीं मिलने पर रामपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव आयुर्वेद राजकीय चिकित्सालय में बनाए गए नए कोविड अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक
सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर में आएंगे। वह मंडल स्तर के अधिकारियों और एमएपी, एमएलए की बैठक लेकर कोविड-19 की समीक्षा करेंगे। जिले में आए केस, बचाव और मरीजों के उपचार के लिए किए गए इंतजाम की समीक्षा करेंगे। सीएम की समीक्षा बैठक से पहले ही जिले में 53 नए मरीज मिलने से जिले के आला अफसरों में खलबली मच गई। शुक्रवार देर रात डीएम ने सभी अफसरों की बैठक बुलाई। जिसमें कोविड-19 की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें

कूकड़ा में सैंपल लिए गए
शुक्रवार को कूकड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए काफी लोगों के सैंपल लिए गए। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed