{"_id":"609192458ebc3e80d06c44d4","slug":"52-bodies-reached-the-crematorium-and-cemetery-muzaffarnagar-news-mrt53708222","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट और कब्रिस्तान में पहुंचे 52 शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट और कब्रिस्तान में पहुंचे 52 शव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में 52 शव पहुंचे। इनमें से 15 शव कोरोना से मृतकों के थे, जिनका कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत अंतिम संस्कार हुआ।
नई मंडी श्मशान घाट प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि मंडी श्मशान में 15 शवों का अंतिम संस्कार हुआ, इनमें से नौ शव कोरोना से मृतकों के थे। कोरोना से मरने वालों के अधिकतम शव सीधे हॉस्पिटल से श्मशान घाट पहुंचे। इन सभी का कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से अंतिम संस्कार किया गया। नदी घाट श्मशान समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि नदी घाट पर 16 का अंतिम संस्कार हुआ, जिनमें तीन शवों का कोरोना प्रोटोकॉल में अंतिम संस्कार हुआ। इसी तरह जनकपुरी श्मशान घाट में नौ का अंतिम संस्कार हुआ इनमें तीन कोरोना के मृतक रहे। शहर के खालापार के कब्रिस्तान में पांच, लद्दावाला में पांच और सरवट में दो को सुपुर्दे खाक किया गया।
खालापार में चार दिन में 53 शव पहुंचे
मुजफ्फरनगर। खालापार के कब्रिस्तान गोरे गरीबा में चार दिन में 53 शव पहुंचे हैं। यहां के प्रबंधक नौशान ने बताया कि एक मई को 15 शव कब्रिस्तान में आए। दो मई को 19, तीन मई को 14 और चार मई को पांच शव आए है। कब्र की खुदाई के लिए कई दिन से अतिरिक्त मजदूर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
श्मशान के कर्मचारियों को वैक्सीन नहीं लगी
मुजफ्फरनगर। जिले के श्मशान घाटों और कब्रिस्तान के कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई गई है। नदी घाट स्थित श्मशान घाट में आठ कर्मचारी हैं। इनमें दो एंबुलेंस के ड्राईवर हैं और छह श्मशान घाट के कर्मचारी है। ये लोग कोरोना के मृतकों के शव गाड़ी से उतारने और अंतिम संस्कार तक का कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने इन्हें वैक्सीन नहीं लगवाई है। यही स्थिति अन्य दोनों श्मशान घाट और चारों कब्रिस्तान की है। प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नहीं है।