{"_id":"5cbf4e4dbdec2213fd29b6f1","slug":"51556041293-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में भी चला नगर में सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में भी चला नगर में सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गंदगी से जूझ रहे शहर में सफाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीएम के आदेश के बाद शहर को हिस्सों में बांटकर सफाई अभियान चलाया गया। सोमवार की रात में भी सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर सफाई की। मंगलवार को दिन में मेरठ रोड, अस्पताल रोड और कचहरी रोड पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई।
नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या बना हुआ है। स्वच्छता सर्वे 2019 में भी मुजफ्फरनगर सबसे पिछड़े शहरों में शामिल रहा था। डीएम अजय शंकर पांडेय ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराने के लिए पालिका के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सफाई नायकों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए। सोमवार से शहर को पांच जोन में बांटकर काम किया जा रहा है। किसी एक क्षेत्र को चिह्नित कर उसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई जा रही है। सोमवार की रात में भी कर्मचारियों ने नौ बजे तक सड़कों पर सफाई की। मेरठ रोड पर कंपनी बाग के पास सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा अस्पताल के आसपास भी सफाई की गई। मंगलवार को दिन में कचहरी रोड, झांसी रानी चौक तथा नगर पालिका के आसपास सफाई कराई गई। अभियान के दौरान दीवारों पर चिपके पोस्टर, बैनर आदि भी हटवाए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी का कहना है कि सफाई अभियान चल रहा है। विभिन्न स्थानों पर सफाई कराई गई है।
डलावघर दिखने लगे व्यवस्थित
मुजफ्फरनगर। नगर के सभी कूड़ा डलावघरों पर एक-एक सफाई कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। इसका असर भी दिखने लगा है। कूड़ा डालने वाले सफाई कर्मचारी अब डलावघर के भीतर कूड़ा डाल रहे है। इसके साथ ही कूड़ा भी समय से उठा लिया जाता है। इससे शहर के अधिकांश डलावघरों की स्थिति में सुधार आया है। कूड़ा सड़कों पर फैला नहीं दिख रहा।