फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदान जागरूकता के लिए आसमान में छोड़े गुब्बारे

मतदान जागरूकता के लिए आसमान में छोड़े गुब्बारे

Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मतदान जागरूकता के लिए आसमान में छोड़े गुब्बारे
मतदान जागरूकता के लिए आसमान में छोड़े गुब्बारे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए नगर में दो अलग-अलग जगहों पर बड़े गुब्बारे लगाए गए। गुलशन पोलियोल्स लिमिटेड फैक्ट्री जानसठ रोड तथा महावीर चौक पर लगाए गए गुब्बारों के माध्यम से 11 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई है।

स्वीप योजना के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा व स्वीप टीम द्वारा प्रस्तावित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रयत्न संस्था का सहयोग रहा। दोनों स्थानों पर रस्सियों से बंधे बड़े गुब्बारे आसमान में उड़ते हुए नगर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने उन्हें हवा में छोड़ा। महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीओ, बीएसए तथा डीआईओएस ने आने-जाने वाले लोगों से मतदान करने की अपील की। प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फारुकी एवं गुलशन पोलियोल्स लिमिटेड के चेयरमैन चंद्रकुमार जैन, लाल बहादुर जैन, मोहन लाल बंसल, बीना शर्मा, मीरा शर्मा, अनुराधा वर्मा, ह्यूमैनिटी वेलफेयर के अध्यक्ष मोहम्मद शाहवेज, यूनिसेफ से तरन्नुम, मुकेश अरोरा, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed