{"_id":"5ca3acfcbdec223c99275e1c","slug":"51554230524-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन में मारे गए अमरेश को दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन में मारे गए अमरेश को दी श्रद्घांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरेश को दी गई श्रद्धांजलि
भोपा। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में एक वर्ष पूर्व हुए आंदोलन की पहली बरसी पर इस आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। ग्राम गादला निवासी अमरेश की भी इस आंदोलन में मौत हुई थी। भीम आर्मी, शहीद ऊधमसिंह सेना आदि संगठन के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गांव पहुंचकर अमरेश को श्रद्धांजलि दी।
भोपा थाना क्षेत्र के गादला गांव निवासी अमरेश की वर्ष दो अप्रैल 2018 को मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र में आंदोलन में गोली लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने थाना नई मंडी के दरोगा पर हत्या का आरोप लगाया था। मंगलवार को पहली पुण्यतिथि पर अमरेश चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भीम आर्मी संगठन के जिला संरक्षक टीकम बौद्ध, शहीद ऊधम सिंह सेना के रूपचंद गौतम, प्रदीप, नितिन तेजयान आदि ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। राजनैतिक दल का कोई भी व्यक्ति मृतक के घर पर नहीं आया। आरोप है कि गांव स्थित रविदास मंदिर परिसर में अमरेश की प्रतिमा भी स्थापित नहीं करने दी गई है। उन्होंने सरकार व प्रशासन अनुसूचित जाति विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मृतक के पिता सुरेश ने पुलिस प्रशासन पर धमकी देने के आरोप भी लगाया है। मनीष कुमार, रूपचंद, नितिन, सुनील, अरविंद काला, सोनू, कमल गौतम, सौरभ बौद्घ, सोनू, टीटू, सुरेश, इंद्रेश, दीपक आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि गांव में शांति रही। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई थी।