फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजारी बिलाल दबोचा

पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजारी बिलाल दबोचा

Sat, 09 Mar 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजारी बिलाल दबोचा
पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजारी बिलाल को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश बिलाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि खालापार चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा , कांस्टेबल अमित तेवतिया, जितेंद्र व इरफान के साथ अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब वह खालापार के हड्डी गोदाम की तरफ से 40 फुटा रोड की से होते हुए कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे संदिग्ध जानते हुए पुलिस ने उसे टोका, तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिलाल पुत्र खिलाफत निवासी बघरा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। वह चरथावल व शहर कोतवाली के दर्जनों मुकदमों में वांछित है। दो मार्च को यह बदमाश शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नदीम उर्फ बोना पकड़ा गया था, उसमें मौके से फरार हो गया था। बिलाल के ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed