{"_id":"5c800cc4bdec222aaf37ae27","slug":"51551895748-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट के अद्भुत खेलों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट के अद्भुत खेलों से मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट के अद्भुत खेलों से मन मोहा
देवबंद (सहारनपुर)। स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट से संबंधित विभिन्न अद्भुत खेलों का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कासिमपुर रोड स्थित ईदगाह के समीप कार्यक्रम में 24 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और आठ खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट-2 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मास्टर नजमुलहक ने बताया कि मार्शल आर्ट विभिन्न बीमारियों को दूर करने की दवा है। इसके द्वारा खिलाड़ी स्वयं के बचाव के तरीके सीखता है और वक्त आने पर अच्छे तरीके से अपना बचाव भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि खेल सिर्फ किसी खास आयु के लोगों के लिए नहीं बल्कि किसी भी आयु के लोग इसे सीख सकते हैं। उन्होंने बच्चों खासकर युवाओं को खेल को निश्चित रूप से सीखने की सलाह दी। मास्टर मुरसलीन ने कहा कि मार्शल आर्ट से इंसान सेहतमंद और तंदरुस्त रहता है। कार्यक्रम में मास्टर इशरार दरभंगवी के 12 छात्र, मेहबूब आसाम, अतीक, मौ. गुजरात, शेहजाद, अब्दुल्ला मेवात, मुनीर आसाम, शादाब हापुड़, अकदस तमिलनाडु, मुजम्मिल कर्नाटक, रिजवान बस्ती, सिराज दरभंगा, इरशाद झारखंड और मास्टर फैयाज के छह छात्र तनवीरूल इस्लाम, हबीबुल्लाह अंसारी, अबुबकर, रजा अहमद, साकिब, मुबश्शिर, मास्टर बारिकुल इस्लाम के 4 छात्र जाहिदुद्दीन, सैफुल इस्लाम, हबीबुल्लाह, मौ. हापुड़, मास्टर शकील के दो छात्र हुसैन, अफजल बांका को ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट से नवाजा गया। जबकि मास्टर नजमुलक ने तनवीर, असलम, नूर हबीब, जुबैर, ओसाफ, शब्बीर, जफर, जव्वाद और अब्दुल अजीज को ब्लैक बेल्ट-2 प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसआई विरेंद्र कुमार, अब्दुर्रज्जाक, इशराक, फय्याज आदि मौजूद रहे।