{"_id":"5c72ee7bbdec224d04454bbf","slug":"51551036027-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के मद्देनजर किया गांवों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के मद्देनजर किया गांवों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के मद्देनजर किया गांवों का निरीक्षण
भोपा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी देहात आलोक शर्मा ने थाना पुलिस के साथ रविवार को थाना क्षेत्र के गांव जौली, तिस्सा, अलीपुरा, रुड़कली, मोरना व गड़वाड़ा का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चुनाव संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान मतदान केंद्रों के साथ ही शस्त्र लाइसेंस, एचएस, संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण करने के साथ ही फोर्स के ठहरने के स्थान को भी देखा। गांवों में विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित लोगों के साथ चुनाव संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मतदाताओं को सुरक्षा व निष्पक्ष चुनाव का विश्वास दिलाते हुए उनसे बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए
भोपा। एसएसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर भोपा एमएस गिल ने बताया कि अभियान के दौरान गांव अथाई निवासी गुड्डू, भोकरहेड़ी निवासी काला व जौली निवासी ललित को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म व विरोध पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।