फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कस्बे में हाइवे नहीं बना तो चुनाव का बहिष्कार होगा

कस्बे में हाइवे नहीं बना तो चुनाव का बहिष्कार होगा

Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में हाइवे नहीं बना तो चुनाव का बहिष्कार होगा
हाईवे नहीं बना तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार होगा
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय में व्यापारियों और ग्राम प्रधानों की बैठक में वक्ताओं ने कस्बे से नेशनल हाईवे नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की।
शुक्रवार को कस्बे में एनएच-709 एडी राष्ट्रीय राजमार्ग कस्बे से नहीं बनाने और बाईपास बनाने के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर कस्बे के व्यापारियों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि बाईपास बनने से जहां कस्बे का विकास रुक जाएगा। वहीं, क्षेत्र के ग्रामीणों को भी कस्बे में आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के ग्राम प्रधान गढ़ी बबलू कुमार, अहरोड़ा प्रधान मांगेराम, भलेड़ी प्रधान अनुज सैनी, अखलाकपुरा प्रधान मुस्तकीम ने बाईपास का विरोध करते हुए कस्बे से ही हाईवे बनाने का समर्थन किया।
विज्ञापन

बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं बनने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संघर्ष समिति द्वारा बाईपास बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए एक या दो दिन में घोषणा की जाएगी। बैठक में सभासद अब्दुल्ला कुरैशी, अश्वनी चौधरी, अनुज सैनी, निशांत कांबोज, विभा सिंह, प्रदीप राणा, शारिक फरीदी, अमित पाल, वरुण विश्वकर्मा, आरिफ शीशमहली, जमशेद, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में वोट नहीं देने के बोर्ड लगाए
कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। जिसमें कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण नहीं, तो लोकसभा चुनाव में वोट नहीं के दुकानों पर बोर्ड लगाए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि कस्बे की 21 हजार की आबादी होने के बाद भी कोई प्रतिनिधि हमारे कस्बे के विकास के बारे में नहीं सोच रहा है। लोकसभा चुनाव में कस्बे की जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों का चुनाव का बहिष्कार करते हुए किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। व्यापारी अजीत सिंह, नरेश तंवर, मनदीप छाबड़ा, नेत्रपाल कश्यप, हसानुउलक, अशोक कांबोज आदि का कहना है कि जनप्रतिनिधि कस्बे में वोट मांगने तो आ जाते हैं, लेकिन एक भी प्रतिनिधि उनके साथ नहीं खड़ा हुआ है। जिसको लेकर नगरवासियों व व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed