{"_id":"5b89916042c792593176d998","slug":"51535742304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। शिक्षकों और कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। हड़ताल से शिक्षण कार्य ठप होने से कालेजों में छात्र और छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित रही।
शुक्रवार को नगर के सीताशरण इंटर कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने कालेज के सभी कार्यों का बहिष्कार करते हुए संयुक्त राज्य कर्मचारी मोर्चा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कालेज के प्रांगण में धरना दिया। इस दौरान कालेज में शिक्षकों हड़ताल से छात्र छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित रही। धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जब सांसद थे, तो उन्होंने ही पुरानी पेंशन की बहाली के लिए तत्कालीन सरकार को पत्र लिखा था। सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों की मांग पूरी करें। कालेज में धरना समाप्त कर सभी शिक्षक और कर्मचारी मुख्यालय पर शिक्षकों के धरने में शामिल होने के लिए रवाना हो हुए। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. देशराज सिंह, डॉ. संत कुमार, कुंवर सिंह, अनमोल कुमार, सुधीर बालियान, रीना वैश, मधुर चौधरी, शशि रानी, राजेश कुमार, बबलू कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।