{"_id":"5b689b4e4f1c1b05468b64f3","slug":"51533582158-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
खतौली/जानसठ/मीरापुर। नगर व क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी। उधर, जानसठ के प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पुष्प, फल व गंगाजल चढ़ाकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया। गांव संभलहेड़ा के प्राचीन सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, विद्युत विभाग के एसईएन के आत्रेय ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर एसडीओ भुवन राज सिंह, रेशू गोयल, चुडिय़ाला प्रधान आलोक गोयल, नरेंद्र गर्ग, विपिन, विजयपाल शर्मा, ओमप्रकाश, धर्मवीर आदि मौजूद रहे। मीरापुर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के समस्त शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संभलहेड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर, शिव मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, पंचायती मंदिर, मां काली मंदिर आदि समस्त शिवालयों में सुबह श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की।