{"_id":"5b4110144f1c1bfb7e8b4d53","slug":"51530990612-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल बचाने को पौधरोपण जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल बचाने को पौधरोपण जरुरी
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण बचाओ विषय पर आयोजित गोष्ठी में भूजल को बचाने के लिए पौधरोपण का आह्वान किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक संतुलन के लिए घर-घर एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। जानसठ रोड स्थित कॉलेज में पर्यावरण विचार गोष्ठी का शुभारंभ तुलसी पौधे के पूजन से हुआ। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि वृक्षों के कटान से पर्याप्त वर्षा नहीं हो रही है। भूजल का निरंतर गिरता स्तर चिंता जनक है। औषधीय, छायादार, फलदार पेड़ लगायें। आचार्य महेश ने कहा कि पौधों का पालन पोषण स्वयं सुनिश्चित करें। प्रकृति की रक्षा से ही जीवन बचेगा। आयुर्वेदिक दवाएं पेड़ पौधों से प्राप्त होती हैं।
बच्चों ने मनाई मैंगो पार्टी
मुजफ्फरनगर। एसएसके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने मैंगो पार्टी में उत्साह से भागीदारी की। आस्था, मानवी, अक्षा ने आमों की किस्म के साथ उनके खाने के तरीके बताये। संस्था प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्या रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
बीटेक के मेधावियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में बीटेक में टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी सूची में बेटियों का दबदबा रहा। बायो टेक्नालॉजी में अक्षिता कपूर ने कॉलेज टॉप किया। जानसठ रोड स्थित संस्था में निदेशक डॉ एसएन चौहान ने कहा कि युवा इंजीनियर्स राष्ट्र के निर्माता और भविष्य की आधारशिला हैं। अनुशासन और परिश्रम से विद्यार्थियों ने बीटेक में कामयाबी पाई है। सम्मानित मेधावियों में मेकेनिकल ब्रांच से नमन वर्मा, कंप्यूटर साइंस से भावना एवं सैजल चंद्रा, आईटी ब्रांच से त्रिवेणी एवं अदिति वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस से आयुषी पंवार एवं प्रिया तायल, इलेक्ट्रिकल से विशु अग्रवाल एवं तानिया, सिविल ब्रांच से नाहिद हसन एंव शुभम अंजान, केमिकल से संध्या शामिल रहे। प्राचार्य डॉ एके गौतम, डॉ आरटीएस पुंडीर, योगेश कुमार शर्मा, डॉ विवेक गुप्ता, अभिषेक राय, मनोज झा, अंकुर सक्सेना मौजूद रहे।