फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चेयरमैन पर बिना टेंडर विकास कार्य व

चेयरमैन पर बिना टेंडर विकास कार्य व

Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पर बिना टेंडर विकास कार्य व
नगर पंचायत सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत के दस सदस्यों ने चेयरमैन पर बिना टेंडर के कार्य कराने तथा एलईडी लाइट खरीदने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने सभासदों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर पंचायत के दस सदस्यों व चेयरमैन के बीच चल रहा विवाद सड़कों पर आ गया है। शनिवार को सदस्यों ने एसडीएम विजय कुमार को ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना नगर में बिना टेंडर के कस्बे में विकास कार्य करा रहे हैं, जो घोर अनियमितता के दायरे में आता है। अध्यक्ष द्वारा बिना टेंडर कराए ही एलईडी लाइट खरीद ली गई है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अपनी हठधर्मिता के कारण बिना टेंडर कराए ही विकास कार्य करा रहे हैं। एसडीएम विजय कुमार ने जांच कराकर सदस्यों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में नगर पंचायत सदस्य जमशेद, रियासत अली, विवेक उपाध्याय, सुनील कुमार, लक्ष्मी देवी, मोनिका कांबोज, अमीर आलम, अश्विनी चौधरी, अनुज सैनी, शब्बो प्रवीन, बाबर अंसारी आदि थे। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने बताया कि नियमानुसार टेंडर करा करके ही विकास कार्य कराएं जा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी ने नगर पंचायत सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी
जानसठ नगर पंचायत के कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने तीन सदस्यों आमिर, जमशेद व रियासत के खिलाफ मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में तीनों सभासदों का कहना है कि चेयरमैन ने जानबूझकर कर्मचारी से तहरीर दिलवाई है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed