{"_id":"5b1ad11c4f1c1b614d8b56c7","slug":"51528484124-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों ने किया शावक का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों ने किया शावक का शिकार
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। जंगल के शिकारी कुत्तों ने गुलदार के शावक को घेरकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की तथा वन विभाग की टीम ने शावक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए मोरना के पशु चिकित्सालय पर पहुंचाया।
हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के बरला मार्ग पर स्थित शिरकी नामक रजबाहे की पटरी पर गुलदार के नन्हे शावक का शव मिलने से भय व्याप्त हो गया। जंगल में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में शिकारी कुत्तों का एक झुंड घूम रहा। इन कुत्तों ने नील गाय व गाय के बछड़ों को अपना शिकार बनाया है। शुक्रवार सुबह जंगली कुत्तों के झुंड ने गुलदार के शावक पर हमला बोल दिया तथा उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वह मर गया। मादा गुलदार एक अन्य बच्चे के साथ जंगल में घूम रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर बाद मादा गुलदार की आवाज जंगल में सुनाई दी। जिससे क्षेत्र के ग्राम अथांई, भोकरहेड़ी, बेलड़ा, वजीराबाद, छछरौली, सीकरी, रहमतपुर, सिकंदरपुर, गढ़वाड़ा के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है तथा किसान जंगल से जल्दी ही अपना काम निपटा कर घर चले आए। मादा गुलदार की प्रतिक्रिया से ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।