{"_id":"5b158f9a4f1c1b6a4d8b4b88","slug":"51528139674-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लछेड़ा की तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लछेड़ा की तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लछेड़ा की तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
मंसूरपुर। तीन दिन पहले आए आंधी तूफान में गांव लछेड़ा में बिजली के खंभे टूट गए थे। साथ ही गांव को विद्युत सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया था। गांव की बिजली आपूर्ति बिल्कुल ठप है। बिजली नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण चारा काटने की मशीन, पानी के मोटर आदि भी नहीं चला पा रहे हैं। रास्ते में ट्रांसफार्मर व बिजली के खंभे गिर जाने के कारण ग्रामीणों को उस रास्ते से निकलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण लगातार विद्युत निगम के अधिकारियों से खंभे व ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विद्युत निगम नींद से नहीं जागा है। भाकियू के ग्राम अध्यक्ष सोनू कुमार, जयवीर, पवन कुमार, सुभाष, ऋषिपाल, सिरोज, वीरेंद्र, वेदपाल आदि ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
कथा सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी
मोरना। शुकतीर्थ के हनुमान धाम में मंगलवार से श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी, रामभद्राचार्य महाराज के श्रीमुख से कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
हनुमतधाम अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद महाराज ने बताया कि विश्व की विलक्षण विभूति पद्मविभूषण से सम्मानित पूज्यपाद स्वामी जगदगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्री मुख से साप्ताहिक रामायण कथा से हजारों श्रद्धालुओं को धर्मलाभ कराएंगे। कथा पांच जून से आरंभ होकर 13 जून तक होगी। कथा के आयोजन में राघव परिवार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कथा को सुनने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, कोलकत्ता, महाराष्ट्र आदि जगहों से श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।