{"_id":"5b0d9f4c4f1c1b9e6e8b53c0","slug":"51527619404-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र दीपक सिंघल बनना चाहता है सीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र दीपक सिंघल बनना चाहता है सीए
Updated Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सीबीएसई में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में गोल्डन हार्ट एकेडमी के छात्र दीपक सिंघल ने सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी छात्र दीपक सिंघल के पिता सुभाष सिंघल बिद्दीवाड़ा में जनरल स्टोर की दुकान करते हैं, मां रेखा सिंघल गृहणी हैं। दीपक आगे पढ़ लिखकर सीए बनना चाहता है। छात्र ने 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिदिन सात और आठ घंटे स्टडी की। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया है। परिजनों ने मोहल्ले में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। प्रधानाचार्य रुहामा अहमद व प्रबंधक अकील अहमद ने बताया कि मोहम्मद कैफ ने 96.4 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, हर्ष काकरान ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, तरंग कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, वासु काकरान ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान, तुषार काकरान ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान तथा दीपांशु छोकर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सातवां स्थान प्राप्त किया।