{"_id":"5af8862a4f1c1be8408b5043","slug":"51526236714-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंहेडी के युवक की नोयडा में बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंहेडी के युवक की नोयडा में बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरने से मौत
Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। नंहेड़ी गांव निवासी कारीगर की नोएडा में दसवीं मंजिल पर कार्य करते समय नीचे गिरने से मौत हो गई।
भोपा क्षेत्र के गांव नंहेड़ी निवासी जुल्फुकार के चार बेटे और पांच बेटी है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके चलते उसने दूसरी शादी की थी। दूसरे नंबर का बेटा शाने आलम (20) एल्यूमिनियम का कार्य करता है। करीब एक वर्ष से वह नोएडा में कार्य कर रहा था। जुल्फुकार ने बताया कि शनिवार को वह एक दस मंजिली इमारत में काम कर रहा था, जहां से वह अचानक नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथी ने परिजनों को शाहने आलम के घायल होने की सूचना परिजनों को दी थी। परिजनों ने उसी के साथ काम करने वाले बसेड़ा निवासी असलम से घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नंहेड़ी गांव लेकर आए। जहां शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को गांव में ही उसके शव को दफनाया गया।