{"_id":"5ae227154f1c1b63098b69ff","slug":"51524770581-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरुरी
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी
जानसठ। मदरसा फैज ए खालिद में हुए दीनी जलसे में हजरत रायपुरी मौलाना डॉक्टर शफीक अहमद ने कहा कि मुस्लिम समाज को अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम का भी ज्ञान कराएं, तभी हमारा समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने छात्रों व अभिभावकों से कुरान व हदीस का हवाला देते हुए कहा कि अच्छी बातें जो तुम को आती हो, वे दूसरों तक पहुंचाओ। बुराई से रोको, भलाई की तरफ लगाओ। उन्होंने कहा कि ज्ञान बांटने से घटता नहीं, बल्कि उस में वृद्धि होती है। उन्होंने दीनी तालीम की ओर रगबत दिलाते हुए कहा कि अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा दिलाएं। आज शिक्षा का दौर है, सभी लोग अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। अंत में मौलाना शफीक अहमद ने मुल्को मिल्लत की तरक्की के लिए दुआ कराई। कार्यक्रम में अमीर आजम, डा. आबिद हुसैन, एहसान अली, मुजफ्फर इस्लाम एडवोकेट, इनाम कुरैशी, मोहम्मद हारुन, हाफिज डॉक्टर मोहम्मद साजिद आदि उपस्थित रहे।