फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइकी टक्कर से बच्ची घायल

बाइकी टक्कर से बच्ची घायल

Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाइकी टक्कर से बच्ची घायल
बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
विज्ञापन

पुरकाजी। नई बस्ती निवासी जाबिर की 8 वर्षीय पुत्री सानिया रविवार को बाजार में कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में तेज गति से आ रही एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उपचार के उपरांत उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामूली बात को लेकर मारपीट
पुरकाजी। कस्बा निवासी नफीस कुरैशी बाइक लेकर जा रहा था, जिसकी मोहल्ला शहरदारान में एक पत्रकार के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसकी जानकारी घर आकर नफीस ने अपने परिजनों को दी। उन्होंने शोरशराबा करते हुए पत्रकार को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कर मामला रफा दफा करा दिया। धर्मेंद्र राठी प्रदेश उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन

पुरकाजी। पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी निवासी लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल राठी ने संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। धर्मेंद्र राठी के गांव में पहुंचने पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जोगेंद्र राठी, मोनू राठी, किरण पाल, अरविन्द राठी, जगबीर सिंह वर्मा, आलम अहमद, नसीम अहमद, सुक्रमपाल, अर्जुन गुप्ता, दीपक कौशिक, बिरम सिंह, धर्म सिंह, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed