{"_id":"5adb8d9e4f1c1b340a8b5c11","slug":"51524338078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गेहूं की फसल जली
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
किसान की गेहूं की फसल जली
मीरापुर। गांव चुड़िय़ाला के जंगल में गेहूं की फसल में आग लगने से जल गई। गांव के किसान दुष्यंत ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाइटेंशन बिजली की लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से करीब पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने डीएम से मुआवजे की मांग की है।
युवक को शराब पिलाकर पीटा
मीरापुर। गांव बलीपुरा में आई बारात में एक युवक को जबरन शराब पिलाई गई। आरोप है कि शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवक के साथ मारपीट करते हुए हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित के भाई ने दो युवकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
थाने में दी तहरीर के मुताबिक गांव जमालपुर से बलीपुरा गांव में एक बारात आई हुई थी। बारात में जमालपुर निवासी नीशू पुत्र चंद्रपाल भी आया था। आरोप है कि गांव के दो युवकों ने नीशू को जबरन शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोश होने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया व बेहोशी की हालत में ही गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को जानसठ सीएचसी उपचार के लिए भेजा, जहां पर उसके मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।