{"_id":"5ac916da4f1c1bc6618b6195","slug":"51523128026-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज नहीं लेने पर एबीआरसी को बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज नहीं लेने पर एबीआरसी को बीएसए ने किया निलंबित
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्ज नहीं लेने पर एबीआरसी निलंबित
मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक के गांव बधाई खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कोई अध्यापक नहीं होने से दो दिन स्कूल ही नहीं खुल पाया। नियुक्त किए गए एबीआरसी शहजाद अली के ज्वाइन नहीं करने के मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
गांव बधाई खुर्द के जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सुधाकर शर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। एकल अध्यापक विद्यालय होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था के लिए बीईओ अलका अग्रवाल ने स्कूल का चार्ज एबीआरसी शहजाद अली को देने का आदेश जारी किया था। एबीआरसी ने तय समय पर ज्वाइन नहीं किया, जिसकी वजह से विद्यालय खुल नहीं पाया। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने बीएसए चंद्रकेश यादव से की। जांच में आदेशों का अनुपालन नहीं पाए जाने पर एबीआरसी शहजाद अली को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। जिले में बीते साढे़ तीन साल से अध्यापकों का समायोजन नहीं होने की वजह से ऐसे विद्यालयों की संख्या बढ़ गई है, जहां एकल अध्यापक के भरोसे पढ़ाई हो रही है। बीएसए चंद्रकेश यादव ने कहा कि आदेशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर एबीआरसी शहजाद अली के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।