{"_id":"5ac7be9a4f1c1bce618b5d3a","slug":"51523039898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादरहित कर गांव को स्वर्ग बनाए-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादरहित कर गांव को स्वर्ग बनाए-डीएम
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों तथा ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया तथा गांव को विवादरहित कर स्वर्ग बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि शुक्रताल को शुकताल लिखें। ग्राम प्रधान जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें तथा बीस हजार बोरों की व्यवस्था कर बांध योजना में सहयोग दें तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखें। महिला ग्राम प्रधान आगे आकर गांव का प्रतिनिधित्व करें। मोरना का वातावरण इसीलिए सुंदर है, क्योंकि यह संत भूमि पर स्थित है। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानों की फर्जी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। सही शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राशन कार्ड, प्रमाण पत्रों को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं, जोकि जानकारी के अभाव के कारण ज्यादा हैं। किसी भी समस्या की शिकायत को सीधे उनसे मिलें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि पशुओं से हमें दूध, अंडा व गोश्त प्राप्त होता है। इसलिए पशु हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। पशुओं के रखरखाव के लिए उचित चारे, नियमित टीकाकरण की आवश्यकता है। गन्ना बोने के अलावा दूध व पॉल्ट्री फार्म आदि व्यवसाय से जुडे़ं। जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ने कहा कि मनरेगा योजना के द्वारा तालाबों की सफाई कर जल संरक्षण करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने प्राथमिक शिक्षा पर बल देते हुए ग्राम प्रधानों व स्वयंसेवी संगठनों से शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने को कहा। संचालन खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने किया।
एसीएमओ बीके ओझा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मोरना दीनानाथ पांडेय, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक माया देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद कासिम, प्रमुख अनिल राठी, एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा सहित मोरना ब्लॉक के ग्राम प्रधान चंद्रवीर राठी, अनुज पहलवान, धीरज, सुक्रमपाल, प्रमोद, सुशैन, अशोक, नरेंद्र, तारसिंह, बुद्धराम, योगेश, जगपाल, शाहरजा, शहजाद, शहजान, संसारसिंह, इजहार, शाहनवाज, नेमपाल, अजबसिंह आदि उपस्थित रहे।